लोकिन्दर सिंह चौहान, सचिव : शार्प
कोरोना महामारी के चलते बच्चों की पढ़ाई और बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने वाले अन्य आयोजन बंद पड़े है। पढ़ाई के लिए तो स्कूल प्रशासन कई कदम उठा रहे है। लेकिन इसके इलावा भी स्कूलो में कई कार्यक्रम होते है,जो बच्चे के व्यक्तित्व को संवारने में अहम भूमिका निभाते है।और ये सब कार्यक्रम अब नहीं हो पा रहे। इसलिए हमने कुपवी तहसील में इसकी कुछ हद तक भरपाई करने के लिए एक भाषण प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया।
1. प्रतियोगिता का विषय?
- "कुपवी तहसील की समस्याए, उनके कारण, और कैसे उन समस्याओ को दूर किया जा सकता है, उसके लिए समाधान"
2. प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकता है?
- कुपवी तहसील से सम्बन्ध रखने वाले(पढ़ाई चाहे जहाँ से भी कर रहे हो) वे सभी बच्चे जो वर्तमान में 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं में पढ़ रहे हो, और साथ साथ वे बच्चे भी भाग ले सकते है जिन्होंने हाल ही में 12वीं के पेपर दिए है।
3. हिस्सा लेने के लिए क्या करे?
- दिए गए नंबरो मेसे किसी पे भी संपर्क करे और व्हाट्सएप्प के माध्यम से हमे अपनी जानकारी देकर खुद को रजिस्टर करवाये।
4. रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?
- रजिस्ट्रेशन फ्री रखा गया है।
5. रजिस्ट्रेशन के लिए क्या जानकारी भेजनी होगी?
- नाम, पिता का नाम, पता, कक्षा, स्कूल का नाम, और एक id proof
6. वीडियो बनाकर कब तक भेजना है?
- 3 मई तक आपको अपना वीडियो बनाकर हमे भेजना होगा। उसके बाद हम स्वीकार नहीं करेगे।
7. वीडियो बनाते वक्त किन बिन्दुओ का ध्यान रखना है?
- सबसे पहले अपना छोटा सा परिचय दे। और उसके बाद तुरन्त इधर उधर की बाते किये बिना विषय पर आ जाये। इसमें क्षेत्र का बखान करने की कोई जरूरत नहीं है।
सिर्फ और सिर्फ विषय को ध्यान में रखते हुए बाते रखे।
- सिंगल शॉट में वीडियो बनाये। एक से अधिक बार शूट किया गया वीडियो मान्य नहीं होगा।
- किसी भी व्यक्ति विशेष को पर्सनली टारगेट नहीं करना है।
- कम से कम 4 मिनट और अधिक से अधिक 6 मिनट के दायरे को ध्यान में रखते हए अपने विचार रखने है।
8. पुरस्कार क्या रखा गया है?
- पहला : 2100रु
- दूसरा : 1100रु
- तीसरा : 500रु
9. चयन पर भरोसा कैसे करे?
- शार्प नियम, कायदे और उसूलो पर चलने वाली संस्था है। आप इस बारे में बेफिक्र रहे।
10. क्या वीडियो वायरल किये जायेगे?
- जो हमे सही लगेंगे हम उन्हें जरूर वायरल करेगे। और टॉप 6 प्रतिभागी हमारी अनुमति के बिना अपने वीडियो शेयर नहीं कर सकते।
इस प्रतियोगिता को करवाने का हमारा मकसद क्षेत्र में जान जागृति लाना है।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखे।
फेसबुक पर हमारा पेज LIKE करे और समय समय पर हमारी गतिबिधिओ की जानकारी तुरंत प्राप्त करे।
यूट्यूब पर भी आप हमसे जुड़ सकते है। कृप्या हमारा चैनल SUBSCRIBE करे।
https://www.youtube.com/channel/UCt2RnrQPmqlgDE-A5nYm6Bw