Breaking News

सोमवार, 10 अगस्त 2020

शार्प के सदस्यों ने XEN PWD चौपाल( Chopal) से की मुलाकात।


बीती रात SHARP के सदस्य ने HPPWD XEN CHOPAL से मुलाकात की।जोकि कुपवी के दौरे पर है। हमारी उनसे गुजारिश रहेगी की समय समय पर क्षेत्र के दौरे करते रहे।


XEN साहब से हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े  विभिन्न मुद्दों पर बात हुई और उनमे से कुछ मुद्दों पर उन्होंने क्या कहाँ वह कुछ इस प्रकार है:-


1. कुपवी स्कूल भवन के जो 5 कमरे बनने थे परंतु नहीं बने। जिसमे की केवल 2 ही कमरे बन पाये थे। और काफी समय से इस काम में कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। इसपर कहा कि बाकि बचे कमरो को बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।


2. कुछ समय पूर्व जो एक ठेकेदार L&T सड़क में चला कर ले गए थे जिस वजह से सड़क को काफी नुकसान हुआ था। इस पर भी उन्होंने JE PWD कुपवी को डैमेज रिपोर्ट तैयार करने को कह दिया है। उसके बाद जो भी उचित कार्यवाही बनेगी वो की जायेगी।


3. CHC भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाइ जायेगी और गुणवता का पूरा ध्यान रख के कार्य किया जाएगा। और जिस ड़ंगे पर शार्प ने ऑब्जेक्शन किया गया था उसे गिराया जायेगा ,ऐसा आश्वासन SDO कुपवी ने दिया था। जिसमे की विभाग अब आनाकानी कर रहा था हालाँकि विभाग के अधिकारिओ के पूर्व में दिए बयान हमारे पास मौजूद है। इस पर आज XEN साहब से पुनः मौके पर मिलेगे।


4. कांडा-बनाह सड़क पर जो सड़क की गलत कटाई करके सड़क को असुरक्षित किया गया है। जिसपर काफी समय से हम आवाज उठा रहे है। पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। और इस स्पॉट पर गत 11 जुलाई को जब SDO PWD मौके पर आये थे तो उन्होंने भी उस समय गलत कटाई को कबूल किया था और कहाँ था की इसमें कम से कम 25-30 लाख का खर्चा पड जाएगा। ठेकेदार द्वारा की गई इतनी बड़ी गलती के बावजूद भी ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। आखिर क्यों??हालाँकि इसमें भी विभाग काफी समय से आनाकानी कर रहा था लेकिन अब वहाँ ड़ंगे देने का आश्वासन XEN साहब ने दिया है।


5. बौरा गाँव की वर्षा- शालिका का कार्य 1 हफ्ते के अंदर शुरू किया जाएगा।


6. इसके इलावा PWD रेस्ट हाउस, जोकि सरकारी संपत्ति है उसका दुरूपयोग बंद किया जाये। और जो यहाँ एक-डेढ़ वर्ष से नायब तहसीलदार साहब को ठहरा रखा है। उन्हें भी जल्द कमरा लेने को कहाँ जाये। और PWD रेस्ट हाउस का जो दूसरे तरह से भी दुरूपयोग किया जाता है उसे भी बन्द करने के बारे में बात की गई।


इसके इलावा एक बात स्पष्ट की गई है कि हम लोगो ने अब मिन्नते बहुत कर ली है। पिछले 3 साल से हम मिन्नते कर रहे है की क्षेत्र में विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ किये जाये। लेकिन हमारी ये भाषा अभी समझ नहीं आ रही है। और बार बार हमारी बातो को  नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर ऐसा ही रवैया रहा तो फिर हमे भी रास्ते और तरीके बदलने पड़ेंगे जोकि फिर काफी तकलीफदायीं हो सकते है।


हालाँकि ये केवल मौखिक आश्वासन है।हमारी कोशिश रहेगी कि ये सब जल्द लिखित में विभाग से लिया जाये।


इसके इलावा आज हम XEN साहब के साथ कुछ स्पॉट का दौरा भी करेगे।


#KUPVI     #कुपवी


।।जागो।। संगठित हो जाओ।।


।।जय हिन्द।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें